🇮🇳 भारत सरकार की किसान योजना से संबंधित जानक हेतु है

पीएम किसान सम्मान निधि योजना – FAQ

यहां प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण सवाल–जवाब दिए गए हैं, जो किसानों द्वारा सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की योजना है, जिसके तहत पात्र किसानों को ₹6,000 प्रति वर्ष तीन बराबर किस्तों में दिए जाते हैं।

इस योजना में किसानों को सालाना ₹6,000 मिलते हैं, जो ₹2,000 की तीन किस्तों में दिए जाते हैं।

वे किसान पात्र हैं जिनके नाम कृषि योग्य भूमि है, बैंक खाता आधार से लिंक है और जो आयकर दाता नहीं हैं।

सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता, ₹10,000 से अधिक पेंशन पाने वाले और पेशेवर लोग (डॉक्टर, वकील आदि) पात्र नहीं हैं।

किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर “New Farmer Registration” विकल्प से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर “Beneficiary Status” विकल्प से आधार या मोबाइल नंबर डालकर स्थिति देखी जा सकती है।

पीएम किसान योजना की किस्त साल में तीन बार आती है। किस्त की तारीख सरकार द्वारा तय की जाती है।

सबसे पहले e-KYC, बैंक खाता और भूमि रिकॉर्ड जांचें। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेटस देखें।

हां, पीएम किसान योजना का लाभ पाने के लिए e-KYC पूरा होना अनिवार्य है।

हां, यदि कृषि भूमि महिला किसान के नाम पर है तो वे भी पीएम किसान योजना के लिए पात्र हैं।